मूंग भिगोकर खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 10:28

भीगी हुई मूंग, मोठ और सोयाबीन खाने के फायदे :-

कब्ज से दिलाता है राहत

मूंग, मोठ और सोयाबीन में फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन पाया जाता है। फाइबर और पोटेशियम कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं उन्हें भी अंकुरित मूंग खाने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही फाइबर पेट को लंबे समय तक भरे हुए होने का एहसास करवाता है।

वजन घटाने में मददगार

जो लोग वजन घटाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए अंकुरित मूंग, मोठ और सोयाबीन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मूंग में मौजूद विटामिन बी6, प्रोटीन और सोयाबीन का फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ होने का एहसास कराता है। पेट के लंबे समय तक भरे रहने से ओवरइटिंग की आदत बचा जा सकता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है मजबूत

अंकुरित मूंग, मोठ और सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। जो लोग मौसम में बदलाव, सर्दी या गर्मी में बार-बार बीमार पड़ते हैं उन्हें रोजाना खाली पेट अंकुरित मोठ, मूंग और सोयाबीन खाने की सलाह दी जाती है।

मांसपेशियों को करता है मजबूत

भीगी हुई मूंग, मोठ और सोयाबीन खाने से शरीर तो मिनरल्स प्रचुर मात्रा मिलते हैं, जिससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। नियमित तौर पर मूंग, मोठ और सोयाबीन खाने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है और वो मजबूत बनती हैं।

स्किन के लिए बेहतर

चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और झुर्रियों की समस्या से राहत दिलाने में भी मूंग, मोठ और सोयाबीन काफी मदद कर सकता है। मूंग और मोठ में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के टिशू, सेल्स को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info